Logo
Logo
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

स्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहीं

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com | 📅 July 20, 2026

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के सफल रॉकेट लॉन्च का जिक्र करते हुए टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को 28 साल के युवा इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने हासिल किया है. इसी दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इनडायरेक्ट तंज भी कसा.

पीएम मोदी ने कहा कि यह सफलता 28 साल के युवाओं की मेहनत का नतीजा है, किसी “56 साल के युवा” का कमाल नहीं. उनके इस बयान को विपक्ष पर राजनीतिक निशाने के तौर पर देखा जा रहा है. संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम की जमकर तारीफ की.

उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस की हालिया सफलता को भारत के युवाओं के लिए गर्व का पल बताया. पीएम ने कहा कि युवा अपनी मेहनत और नए विचारों के दम पर देश का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि मानसून सत्र में सभी दल मिलकर सार्थक चर्चा करें..

होम MP ई-पेपर RJ
मेन्यू