संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जिले के 23 तीर्थ यात्रियों का दल गुरूवार को न.पा. नीमच के परिसर से सोमनाथ तीर्थदर्शन के लिए रवाना हुआ। विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार, नीमच न.पा.अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा व अन्य जनप्रतिनिधियों, एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने यात्रियों का पुष्पहारों से स्वागत कर उन्हें सोमनाथ के लिए रवाना किया। विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, नीमच न.पा.अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा व अन्य जनप्रतिनिधियों और पार्षदगणों ने यात्रियों के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर सोमनाथ के लिए रवान किया। यह तीर्थ यात्रा वाहन यात्रियों को उज्जैन रेल्वे स्टेशन पहुचाएगा। जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा सोमनाथ के लिए रवाना होगी। यात्रियों के साथ दो अनुरक्षक भी सोमनाथ यात्रा के लिए भेजे गये है, जो यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। इस मौके पर एसडीएम श्री संजीव साहू, न.पा.के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, यात्री एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…