सैनिक कल्याण के लिए लकड़ी मंडी व्यवसाय संघ ने सशस्त्र झंडा दिवस पर 31350 रु की राशि प्रदान की, Good Job

सैनिक कल्याण के लिए लकड़ी मंडी व्यवसाय संघ ने सशस्त्र झंडा दिवस पर 31350 रुपए की राशि प्रदान की,
नीमच। सैनिक कल्याण के लिए लकड़ी मंडी व्यवसाय संघ ने सशस्त्र झंडा दिवस पर 31350 रुपए की राशि प्रदान की। लकड़ी व्यावसायिक संघ नीमच शाखा ने सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के आव्हान पर जिले के नागरिकों व समाजसेवी संगठनों के साथ लक्कड़ मंडी से लकड़ी व्यापारी जगत से जुड़े व्यापारियों में भी आर्थिक सहयोग के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को झंडा दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रैली में लकड़ी व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा रूपए 31350 की राशि प्रदान की गई।
समाज सेवा एवं पीड़ित मानवता क्षेत्र में सक्रिय संगठन
इस अवसर पर विगत 35 वर्षों से समाज सेवा एवं पीड़ित मानवता क्षेत्र में सक्रिय संगठन में पद पर रहते हुए सेवारत नीमच इकाई अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी जिला अध्यक्ष मिसाबंधी श्याम प्रसाद शर्मा , समाज सेवी वरिष्ठ व्यापारी घनश्याम शर्मा, गजेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेश सिंघल, किशन लाल शर्मा, नानक अनदानी, गणेश शर्मा, सतीश छालवंत, दिनेश छाल्वंत, संजय शर्मा, भंवरलाल मेघवाल, सहित कल 55 व्यापारियों की उपस्थिति में सशस्त्र सैनिकों की सहायता के लिए नीमच जिले के 36 लकड़ी व्यापारियों एवं रोडवेज बस स्टैंड लक्कड़ मंडी क्षेत्र के अन्य 19 व्यापारियों द्वारा यह राशि संग्रहित की गई और कल्याण कोष में जमा करने के लिए जिला कलेक्टर दिनेश जैन को प्रदान की गई।
सैनिक कल्याण के लिए अभियान में सभी लकड़ी व्यापारियों ने सहयोग प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि लकड़ी व्यापारियों द्वारा कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी पूर्व में निर्धन एवं निराश्रितों को परिवार पालन व रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए समय- समय पर सहयोग प्रदान की गया था।
Conclusion : सैनिक कल्याण के लिए लकड़ी मंडी व्यवसाय संघ ने सशस्त्र झंडा दिवस पर 31350 रुपए की राशि प्रदान की। लकड़ी व्यावसायिक संघ नीमच शाखा ने सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के आव्हान पर जिले के नागरिकों व समाजसेवी संगठनों के साथ लक्कड़ मंडी से लकड़ी व्यापारी जगत से जुड़े व्यापारियों में भी आर्थिक सहयोग के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : नीमच कृषि उपज मंडी बन्द असमंजस के चलते में कृषि जिंसों की आवक रही कम