सैनिको के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग के प्रति जिले में अपार उत्साह, उपखण्‍ड जावद की ओर से भेंट की 10 लाख 10 हजार रूपये की सहयोग राशि

सैनिको के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग के प्रति जिले में अपार उत्साह, उपखण्‍ड जावद की ओर से भेंट की 10 लाख 10 हजार रूपये की सहयोग राशि

नीमच। 7 दिसम्बर 2023, सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिको एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के आव्हान पर जिले के नागरिको, अधिकारी- कर्मचारियों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनो, सामाजिक संगठनों, व्यवसाईयों में आर्थिक सहयोग के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में गुरूवार को एसडीएम जावद राजकुमार हलदर ने उपखण्‍ड जावद की और से सैनिक कल्‍याण कोष के लिए कलेक्‍टर  दिनेश जैन से भेट कर उन्‍हे 10 लाख 10 हजार रूपए की सहयोग राशि जमा करवाई है। इसमें तहसील सिगोंली , जावद ,टप्‍पा रतनगढ़ एवं मेारवन द्वारा सग्रहित की गई 25-25 हजार रूपये की सहयोग राशि भी शामिल है। इस मौके पर डिप्‍टीकलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना, एसडीएम राजकुमार हलदर एवं जावद क्षेत्र के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

आदिम जाति कल्‍याण विभाग ने भेंट किए सहयोग राशि :- सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर सैनिकों के कल्‍याण के लिए आर्थिक सहयोग का सिलसिला निरंतर जारी है। गुरूवार को आदिम जाति कल्‍याण विभाग के जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर ने अपने स्‍टाफ की और से 2 लाख 31 हजार 731 रूपये की राशि सैनिक कल्‍याण कोष में जमा करवाई है। श्री राठौर ने गुरूवार को कलेक्‍टर से भेंट कर, सहयोग राशि जमा पर्ची एवं सूची कलेक्‍टर को भेंट की।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

//सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…

4 hours ago

द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…

5 hours ago

कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस परिसर में एनसीडी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…

5 hours ago