सेन समाज की त्रीवार्षिक जिला कार्यकारिणी का गठन अनिल नवीन परमार को युवा तहसील अध्यक्ष का भी मिला दायित्व

जिला सेन समाज संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव सेन समाज मंदिर, माँ नारायणी माताजी मंदिर परिसर, नीमच में सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए।जिला चुनाव एवं समन्वय समिति द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार 26 सितम्बर को जिला अध्यक्ष, जिला युवा अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष एवं तहसील युवा अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किए गए। इसके बाद 27 सितम्बर को फार्म वापसी की कार्यवाही सम्पन्न हुई, जिसके पश्चात समन्वय समिति की देखरेख में निर्वाचन सम्पन्न किया गया।इस चुनावी प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। वहीं तहसील स्तर पर रामपुरा तहसील सेन समाज युवा तहसील अध्यक्ष पद की कमान सर्वसम्मति से श्री अनिल नवीन परमार को सौंपी गई, जबकि पद पर भी नवनियुक्त समाजसेवी युवाओं का चयन किया गया।श्री अनिल परमार अपने पूज्य पिता स्व. नवीनजी परमार के पदचिन्हों पर चलते हुए बचपन से ही समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर रहे हैं। वे वर्तमान में श्री राम गौशाला, रामपुरा के अध्यक्ष के रूप में निष्ठापूर्वक गौ-सेवा और गौ-रक्षा के कार्य कर रहे हैं। समाज सेवा की उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।तहसील अध्यक्ष एवं युवा तहसील अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर समाजजनों ने दोनों नव पदाधिकारियों का स्वागत कर हार्दिक बधाई दी। 

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

//सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…

3 hours ago

द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…

4 hours ago

कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस परिसर में एनसीडी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…

4 hours ago