खाद्य एवं सुरक्षा विभाग नीमच को 11 जून 26 को होटल बैरागी मंदसोर नाका मनासा जिला नीमच पर बासी खाना विक्रय करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग नीमच की टीम ने सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 जून 26 को शिकायत में उल्लेखित उक्त होटल बैरागी मंदसोर नाका मनासा का आकस्मिक निरीक्षण कर, विक्रय हेतु अस्वच्छ परीस्थितियों में खाद्य रोटी, सब्जी, तुअर दाल, कचोरी, समोसे, भोजन आदि का निर्माण भंडारण,विक्रय होते पाया गया। खाद्य परिसर में पर्याप्त साफ सफाई नहीं पाई गई। मौके पर खाद्य पंजीयन प्रस्तुत किया जो केवल रिटेल खाद्य व्यवसाय करने का पाया गया, खाद्य निर्माण करने का वैध खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया। टीम द्वारा मौके पर विक्रय हेतु निर्मित खाद्य खाद्य पदार्थ के कुल 3 नमूने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत जांच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया, कि उक्त कमियां पाए जाने से लोक स्वास्थ्य हित में उक्त खाद्य प्रतिष्ठान होटल बैरागी मंदसोर नाका मनासा जिला नीमच पर खाद्य निर्माण एवं विक्रय को बंद कराया एवं परिसर शटडाउन किया गया है। उक्त कार्यवाही तहसीलदार मनासा श्री मुकेश निगम तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्माने की है।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…