सी.आर.पी.एफ. के 167 नव नियुक्‍त सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सम्‍पन्‍न

नीमच :-

केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविघालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नीमच में कुल 167 नव नियुक्त सिपाही, तकनीकी (एम.एम.वी. एवं पेंटर) बुनियादी प्रशिक्षण का दीक्षान्त परेड सह शपथ ग्रहण समारोह असीम जोश व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि भा.पु.से., विशेष महानिदेशक, पूर्वोत्तर अंचल श्री राजा श्रीवास्तवने परेड की सलामी ली। इस परेड के परेड कमाण्डर श्री मनोज कुमार, सहा.कमा. एवं परेड द्वितीय कमान अधिकारी निरीक्षक/जीडी श्री बीरचंद मेघवाल थे।

इस शुभ अवसर पर महानिरीक्षक/प्राचार्य, सीटीसी नीमच श्री दर्शन लाल गोला, महानिरीक्षक मध्यप्रदेश सेक्टरश्रीमति नीतू डी० भट्टाचार्य, (पी०एम०जी०)  श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी, श्री आशीष भटनागर, उप कमान्डेंट, श्री राजेश पंचाल, एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारीगण, स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधीकारीगण, क्षेत्र के गणमान्य जन प्रतिनिधि, जवान एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

सिपाही/तकनीकी (एम०एम०वी० एवं पेंटर) बैच संख्या-1 का बुनियादी प्रशिक्षण 24 फरवरी 2025 से आरम्भ हुआ था। 44 सप्ताह के प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन्हें बल के अनुशासन के साथ-साथ, शारीरिक, हथियार, युद्ध कौशल, भूमि कला, कानून, प्रबंधन, युद्ध अवरोध, निहत्थी लड़ाई, हथियार व खाली हाथ की कवायद, विभिन्न हथियारों, एवं गोला-बारूदों का प्रशिक्षण भी दिया गया है।    इन्हें तीन सप्ताह के अति सतर्क एवं कठिन जंगल प्रशिक्षण के साथ एक सप्ताह के जंगल सरवाईवल प्रशिक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने का अभ्यास देकर राष्ट्र विरोधी ताकतों से लोहा लेने के लिए तैयार किया गया है। प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि के द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

ये सिपाही/तकनीकी (एम०एम०वी० एवं पेंटर) अब पूर्ण सैनिक बनकर राष्ट्र-विरोधी ताकतों से मुकाबला करने के लिए पूर्णतः तैयार हो चुके है। मुख्य अतिथि, ने नव नियुक्त सिपाही/तकनीकी (एम.एम.वी. एवं पेंटर) को संबोधित नव नियुक्त सिपाही/तकनीकी (एम.एम.वी. एवं पेंटर) से देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए हमेशा तत्पर रहने का आहवान किया। इस शुभ अवसर पर इन सिपाही/तकनीकी के माता-पिता एवं परिवारजन भी आशीर्वाद देने उपस्थित थे।

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

10 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

10 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

10 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

10 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

10 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

10 hours ago