सिंगोली के पास जैन संतों के साथ हुई मारपीट, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
सिंगोली(राजेश कोठारी)। नीमच जिले के सिंगोली के पास कछाला गांव के पास कल देर रात्रि विहार के दौरान रात्रि विश्राम के लिए बालाजी मंदिर पर रुके 3 जैन संतो के साथ कुछ असामाजिक तत्त्वों ने मारपीट की थी। इस मारपीट की घटना के बाद सिंगोली पुलिस थाने पर सिंगोली जैन समाज द्वारा एफआईआर करवाई गई जिसमें पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
वहीं सिंगोली के सकल जैन समाज द्वारा सिंगोली बंद का आह्वान किया गया है जिसको लेकर सिंगोली नगर बंद है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल भी सिंगोली पहुंचे। जहां समाजजनों ने एक ज्ञापन भी सौपा। वहीं त्वरित कार्रवाई को देखते हुए मामला अब शांत हो गया है।
वहीं इस मामले में सिंगोली थाना प्रभारी भूरालाल भाभर ने बताया कि उक्त घटना में कुछ असामाजिक तत्वों ने कछाला के पास स्थित बालाजी मंदिर पर विश्राम कर रहे जैन संतों के साथ मारपीट की थी, इसको लेकर 6 लोगों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया है और आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…