Logo
Logo
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com | 📅 May 17, 2026

Sai Sudharsan : गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने टी20 क्रिकेट में एक नया रिकाॅर्ड बनाया है. साई सुदर्शन टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. सुदर्शन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शॉन मार्श को पीछे छोड़ते हुए यह रिकाॅर्ड अपने नाम किया.

सिर्फ 78 पारियों में ही बनाया रिकाॅर्ड 24 साल के साई सुदर्शन ने महज 78 पारियों में अपने 3000 टी20 रन पूरे किए, जबकि शॉन मार्श ने इसके लिए 85 पारियां ली थीं. फिलहाल सुदर्शन ने अपने 78 मैचों में 43.72 की शानदार औसत और 142.17 के स्ट्राइक रेट से 3,017 रन दर्ज किए हैं.

सुदर्शन की इन पारियों में 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं. चोट भी नहीं रोक सकी रास्ता, जड़ा लगातार चौथा अर्धशतक मैच के दौरान कार्तिक त्यागी की एक तेज गेंद सुदर्शन की बाईं कोहनी पर लगी, जिसके बाद उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा.

लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने हार नहीं मानी. वह दोबारा क्रीज पर लौटे और 248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 53* रनों की नाबाद और जुझारू पारी खेली. यह इस सीजन में उनका लगातार चौथा 50+ का स्कोर है. सुदर्शन ने इस सीजन में 6 अर्धशतक और एक शतक जड़ा है.

सुदर्शन फिलहाल 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं. इस सीजन में वे ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं. केकेआर ने शानदार खेल दिखाया केकेआर और जीटी के मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

गुजरात की टीम इस बड़े टारगेट को पूरा नहीं कर सकी और 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन ही बना पाई. केकेआर ने मैच को 29 रन से जीत लिया.इस जीत के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स 11 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में सातवें स्थान पर है. वहीं, हार के बाद भी गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मजबूती से टिकी हुई है.

(इनपुट : अरकम अब्दुल मन्नान) ये भी पढ़ें : प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नारायण ने कहा- आईपीएल में सफर चाहे जहां रूके, हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं हार के बीच गिल ने रचा इतिहास, विराट-सचिन के खास क्लब में बनाई जगह.

होम MP ई-पेपर RJ
मेन्यू