- *समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा रेल लाइन व किसानों की समस्या के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम सोपा ज्ञापन*
झांतला निप्र आज दिनांक 08/04/2025 को रतनगढ़ क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा लंबे समय से चली आ रही रेलवे लाइन की मांग को पूर्व सांसद आदरणीय मीनाक्षी नटराजन के द्वारा 2013 में जनता की मांग उठाते हुए नीमच से कोटा रेल लाइन की बात उठाई थी वह रेल लाइन मंजूर करवाई गई थी जिसका सर्वे भी पूर्व सांसद आदरणीय मीनाक्षी नटराजन द्वारा पूर्व में नीमच कोटा रेल लाइन का नीमच से सरवानिया ,मोरवन, डिकेन ,रतनगढ़, होते हुए सिंगोली ,से कोटा के लिए पूरा सर्वे हो चुका था लेकिन भाजपा सरकार द्वारा वह भाजपा के कुछ पदाधिकारी वह पूंजीपतियों के द्वारा पुनः रेल लाइन का सर्वे कराकर जावद विधानसभा के अनेक गांव से रेल लाइन को राजस्थान के क्षेत्र में सम्मिलित करके सरवानिया, मोरवन, डिकेन, रतनगढ़ ,क्षेत्र के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है उसी की मांग को लेकर रतनगढ़ क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा आदरणीय पूर्व सांसद द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर ही रेल लाइन डाली जाए उसको लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम माननीय तहसीलदार महोदय रतनगढ़ टप्पा पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा स्थानीय डाक बगला पर एकत्रित होकर रेली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया गया ज्ञापन का वाचन कांग्रेस नेता सुभाष व्यास द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैरागी द्वारा किया गया। एवं कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी सुरेश शर्मा, धीरज व्यास, कमल छपरीबंद, वरिष्ठ नेता सुभाष व्यास, भंवर लाल मारू,पूर्व ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष शंभू भाई चरण,पूर्व पार्षद गण लखन भाटी, प्रताप वर्मा, आजाद शाह(अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष),पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैरागी, जिला अल्प संख्यक महामंत्री मुजीब रहमान, अर्जुन धाकड़,मेघराज सोनी, कादिर खान, तहराव बोहरा, भास्कर सोलंकी,हसन अली गरवारा,भूपेंद्र सिंह गुंजलिया,कमल सिंह नरदा, शिवलाल भील,अंकित शर्मा, शार्फराज नीलगर,एवं आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
Read Next
4 days ago
नीमच सिंगोली सड़क निर्माण: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश economic growth – 1
4 days ago
रतनगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस के रूप मे मनाया*
4 days ago
प्रशासन की टीम ने कुकडेश्वर में की कार्यवाही- 4 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 6 नमूने
4 days ago
सरस्वती शिशु मंदिर दुधलाई विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न*
5 days ago
जनहित मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ रामपुरा ब्लॉक के ग्राम चंद्रपुरा में किया धरना-प्रदर्शन* *कार्यक्रम स्थल पर ही महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई ओर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी*
5 days ago
स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाइयों की उपलब्धता अनिवार्य: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के सख्त निर्देश, सुरक्षित प्रसव पर विशेष जोर, 1
5 days ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मल्हारगढ़ में अन्नदाता सम्मान समारोह में 200 करोड़ की भावांतर राशि की, 69.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
6 days ago
मनासा में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सम्मान समारोह आयोजित: रामपुरा निवासी अधिवक्ता अनवर खान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
7 days ago
आबकारी विभाग नीमच द्वारा लाखों की जप्तशुदा शराब का नष्टीकरण किया गया*
7 days ago
Illegal Colony Action Neemuch: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की सख्ती, मनासा–जावद–सरवानिया महाराज में अवैध कॉलोनियों पर रोक, FIR के आदेश, 1
Back to top button