Categories: नीमच

सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवाद के प्रकरणों का 15 जून के पूर्व निराकरण करें-श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवाद, रास्‍ते पर अतिक्रमण संबंधी सभी प्रकरणों का 15 जून के पहले शतप्रतिशत निराकरण कर, रास्‍ते खुलवाएं। किसी भी किसान को खेत पर आने जाने में कोई असुविधा ना हो। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिले के राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में राजस्‍व विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम नीमच, जावद, मनासा सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने जनपद पंचायतों से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्मित जल संरचनाओ, जल स्‍त्रोतो की सूची प्राप्‍त कर उन्‍हे राजस्‍व रिकार्ड में दर्ज करने के निर्देश भी सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्‍टर ने कहा, कि शासन की विभिन्‍न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान की फार्मर रजिस्‍ट्री व ईकेवायसी करवाना जरूरी है। जिले के सभी पटवारियों को प्रतिदिन 20-20 फार्मर आई.डी.एवं ईकेवायसी करने के लिए पाबंद करें। कलेक्‍टर ने एक माह में जिले में 30 हजार फार्मर आई.डी. और ईकेवायसी करवाने का लक्ष्‍य निर्धारित कर पूरा करने के निर्देश दिए है। कलेक्‍टर ने सीमांकन प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी राजस्‍व अधिकारियों को दिए। अवैध कब्‍जा, रास्‍ता विवादों और अतिक्रमण के प्रकरणों का भी तत्‍परतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिए है। बैठक में भू-अर्जन के प्रकरणों के निराकरण, नक्‍शा तरमीम, नक्‍शा विहिन ग्रामों के नक्‍शा निर्माण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों के निराकरण, आधार आरओआर फार्मर रजिस्‍ट्री, ईकेवायसी शासकीय, खसरों का नक्‍शा तरमीम, बटाकंन कार्य की भी समीक्षा की गई।

mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago