Ad Ad
Ad Ad

सभी बीएलओ नये मतदाताओं को फार्म -6 भरवाने में सहयोग करें श्री झा मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 15 Jan 2026, 05:09 AM
शेयर करें ➦
W f X
सभी बीएलओ नये मतदाताओं को फार्म -6 भरवाने में सहयोग करें श्री झा मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

सभी बीएलओ नये मतदाताओं को फार्म -6 भरवाने में सहयोग करें श्री झा मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

नीमच :-

, मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बुधवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की । उन्‍होने निर्देश दिए कि बीएलओं नये मतदाताओं का नाम जोडने के लिए फार्म-6 भरवाने के कार्य में सहयोग करें।मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने सभी रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फार्म-6,7 व फार्म 8 निर्धारित का समयावधि में निराकरण करें। उन्‍होने  कहा कि मतदाता सूची को त्रुटी रहित एवं शुद्ध बनाना है।किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे नही और अपात्र मतदाता का नाम सूची मे शामिल ना हो पाए, इसका विशेष ध्‍यान रखे। वी.सी. में  मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारीगण,नीमच एनआईसी में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा , एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।  

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X