नीमच

श्री रामलला का भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा – श्री परिहार

श्री रामलला का भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा – श्री परिहार

विधायक परिहार ने दी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्शगांठ की सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं

नीमच। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्शगांठ पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने सभी राम भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है। 500 वर्शों की लम्बी प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए गत वर्श यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण किया।
श्री परिहार ने कहा कि यह भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा। श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में योगदान देने वाले सभी महानुभावों का स्मरण कर उनका आभार व्यक्त करता हूं। मोदी सरकार सांस्कृतिक विरासतों के पुनरूत्थान की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button