नीमच: शहर के खाटू श्याम बाबा मंदिर नीमच पर खाटू श्याम बाबा के जन्म उत्सव में 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर निशान यात्रा भी निकाली और बुधवार रात में धूमधाम से बाबा श्याम का जन्म उत्सव मनाया गया।
खाटू श्याम बाबा का दिल्ली, कोलकाता के फूलों से श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर को भी फूलों और आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया। खाटू श्याम बाबा मंदिर पर रातं में भक्तों ने पटाखे फोड़ कर आताशबाजी की और बाबा का जन्मोत्सव मनाया।
इस दौरान ढोल पर नाचते हुए रात 12 बजे सभी खाटू श्याम प्रेमियों ने 11 किलो का मिल्क केक काटकर बाबा की जन्मदिन मनाया। इसके बाद बाबा श्याम की महाआरती की गई। सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
इस जन्म उत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बालक बालिकाएं शामिल हुए। आज पूरे दिन मंदिर में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस तीन दिवसीय उत्सव में नया शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग बाबा के दर्शन करने और कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…
बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…