श्री एस आर ग्रुप ऑफ कॉलेज का “गुजरात डिस्कवरी 2026” शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न: आस्था, इतिहास और विज्ञान से समृद्ध हुआ छात्र अनुभव

नीमच। श्री एस आर ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण “गुजरात डिस्कवरी 2026” कराया गया । दिनांक 16 फरवरी को महाविद्यालय परिसर से प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के समूह द्वारा गुजरात भ्रमण हेतु प्रस्थान किया गया, जिसमें प्रथम दिवस स्वामी नारायण मंदिर पोईचा तथा नर्मदा सेंचुरी का आनंद लिया, द्वितीय दिवस की शुरूआत में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ( सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेच्यू) जो की विश्व की सबसे ऊंची स्टेच्यू है, विद्यार्थियों को उनकी इस विशालकाय स्टेच्यू के साथ साथ उनके इतिहास से अवगत कराया, तत्पश्चात स्टेच्यू के समीप स्थित जंगल सफारी में मौजूद विभिन्न प्रकार के मनमोहक जीव जंतु देखने का लुत्फ उठाया, रात्रि विश्राम के पश्चात तृतीय दिवस में सभी विद्यार्थियों को देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक श्री पावागढ़ काली माता मंदिर के दर्शन लाभ दिलाए गए, विद्यार्थियों में आस्था का एक अलग ही उत्साह जाग उठा, वही सभी ने मंदिर परिसर में गरबे ओर भजन का आनंद लिया। इसके पश्चात साइंस सिटी अहमदाबाद का रुख करते हुए छात्रों ने एक्वेटिक गैलरी , ओर रोबोटिक्स गैलरी में टेक्नोलोजी का वो रूप देखा जो भविष्य में एक अहम भूमिका निभाएगी ।

अहमदाबाद के व्यंजनों और वहां के बाजार का भ्रमण करने के बाद पुनः नीमच की ओर अग्रसर हुए और इसी के साथ शैक्षणिक भ्रमण का कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । उपरोक्त कार्यक्रम महाविद्यालय संचालक श्री धर्मेश तिवारी, एडमिन श्री मोहनलाल शर्मा , फार्मेसी कॉलेज प्राचार्या डॉ चेतना त्रिपाठी , श्रीमती कल्पना जैन ,श्री गौरव माली,श्री दीपक नागदा इत्यादि स्टाफ के सहयोग एवं निर्देशन में कुशलता के साथ के सहयोग से पूर्ण हुआ , निर्देशक महोदय धर्मेश जी तिवारी ने भविष्य में भी अनेकों भ्रमण जिनमें शैक्षिक, औद्योगिक तथा अन्य समस्त प्रकार के आयोजन करने का विद्यार्थियों को आश्वासन दिया है , संस्था का उद्देश्य शिक्षा के साथ साथ उन्हें बाहरी जगत से जोड़ना भी है और निरंतर उनके विकास के लिए प्रयास करना है ।

Related Articles

Back to top button