श्रीमाल परिवार में शोक की लहर: धर्मपरायण एवं शिव भक्त श्रीमती मनोरमा बाई श्रीमाल का निधन
रविवार को निकलेगी अंतिम यात्रा, समाजजनों में शोक का माहौल
रामपुरा। नगर के जामपुर मोहल्ले में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब धर्मपरायण, धार्मिक प्रवृत्ति की धनी एवं भगवान शिव की अनन्य भक्त स्वर्गीय कचरूलाल जी बोस श्रीमाल धर्मपत्नी एवं यशवंत श्रीमाल पप्पू बोस की पूज्य माताजी श्रीमती मनोरमा बाई श्रीमाल का देवलोक गमन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं समाजजनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
स्वर्गीय श्री कचरूलाल जी श्रीमाल की धर्मपत्नी एवं पप्पू श्रीमाल (अनिल कुमार), यशवंत कुमार तथा राकेश कुमार की पूज्य माताजी श्रीमती मनोरमा बाई श्रीमाल अपने सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था और समाज के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। वे नियमित रूप से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करती थीं तथा भगवान शिव की परम भक्त थीं।
परिवारजनों के अनुसार श्रीमती मनोरमा बाई श्रीमाल की अंतिम यात्रा रविवार, 7 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे उनके निवास स्थान जामपुर मोहल्ला, रामपुरा से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
उनके निधन को श्रीमाल परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…