भानपुरा : दुधाखेड़ी माता मंदिर समिति, नीमथुर दरवाजा भानपुरा, द्वारा गरबा महोत्सव के समय घोषणा की गई थी कि भानपुरा के वार्ड नंबर 8 और 7 के प्रत्येक घर-घर में श्रीमद् भागवत गीता का वितरण किया जाएगा, और आज वो अवसर आया| मां दुधाखेड़ी की आरती के बाद उस्ताद खड़कसिंह जी और पुजारी देवकरण जी डोरिया, कार्यक्रम संचालक डॉ.नीरज राठौर और समिति के सदस्यों द्वारा आज श्रीमद् भागवत गीता का वितरण शुरू कर दिया गया है जो दो-तीन दिन में पूरा कर दिया जाएगा।





