Ad Ad
Ad Ad

शासनाधीन मंदिरों के विकास पर कलेक्टर सख्त, प्रबंध समितियों के गठन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश नीमच, 24 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले के शासनाधीन मंदिरों के प्रबंधन, विकास ए

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 24 Jul 2026, 01:51 PM
शेयर करें ➦
W f X
शासनाधीन मंदिरों के विकास पर कलेक्टर सख्त, प्रबंध समितियों के गठन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश नीमच, 24 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले के शासनाधीन मंदिरों के प्रबंधन, विकास ए

कलेक्टर श्री चंद्रा ने नीमच, मनासा और जावद तीनों अनुविभागों में 10-10 प्रमुख मंदिरों का चयन कर उनकी प्रबंध समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे मंदिरों का संचालन अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो सकेगा। बैठक में मंदिर परिसरों के विकास, मंदिरों की भूमि के संरक्षण एवं प्रबंधन की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने मंदिर परिसरों में लगे खराब सीसीटीवी कैमरों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा आवश्यकता अनुसार नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मंदिरों के विकास, रखरखाव और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं सुनियोजित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच पराग जैन, एसडीएम मनासा किरण अंजाना, एसडीएम जावद संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, श्रुति भयडिया सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X