Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 3 दिसम्‍बर को पी.जी.कॉलेज नीमच में होगी मतगणना

Posted on November 23, 2023

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 3 दिसम्‍बर को पी.जी.कॉलेज नीमच में होगी मतगणना

कलेक्‍टर एवं एसपी ने अधिकारियो के साथ मतगणना स्‍थल पर तैयारियों का जायजा लिया

नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत डाले गए मतों की गणना 3 दिसम्‍बर 2023 को पी.जी.कॉलेज नीमच में होगी। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एसपी अमित कुमार तोलानी ने अधिकारियों के साथ मतगणना स्‍थल, मतगणना परिसर, का निरीक्षण कर, मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ  गुरूप्रसाद, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसौदिया, उप निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर  राजेश शाह एवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्‍टर एवं एसपी ने मतगणना केंद्र पर मतगणना कर्मियों, मतगणना अभिकर्ताओं और मीडियाकर्मियों के प्रवेश की व्‍यवस्‍था, पार्किंग की व्‍यवस्‍था, मीडिया सेंटर स्‍थापना, चिकित्‍सा कक्ष स्‍थापना, सहित अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं का मौके पर अवलोकन किया और संबंधित नोडल अधिकारियों को आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     कलेक्‍टर एवं एसपी ने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा जांच की व्‍यवस्‍था का निरीक्षण कर आवश्‍यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर बताया गया कि मतगणना केंद्र पर मीडिया सेंटर तक मीडिया कर्मियों को मोबाईल ले जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा किसी को भी मतगणना स्‍थल पर बगैर वैध प्रवेश पत्र के ना तो प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केंद्र पर मोबाईल के साथ प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा।

      मतगणना स्‍थल पर कॉलेज के पीछे मीडिया कर्मियों, अभिकर्ताओं और मतगणना के वाहनों की पार्किंग व्‍यवस्‍था रहेगी और कॉलेज के पीछे प्रवेश व्‍दार से ही इनके मतगणना परिसर में प्रवेश की पृथक पृथक बेरिकेटिंग्‍स के साथ निर्धारित स्‍थान तक प्रवेश की व्‍यवस्‍था रहेगी। प्रवेश व्‍दार पर सुरक्षा जांच और प्रवेश पत्रों की जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme