Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

वन विभाग ने अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया, 127 विद्यार्थीयो और शिक्षकों को कराया वन भ्रमण । म.प्र. ईको पर्यटक विकास बोर्ड के समन्वय से वन परिक्षेत्र रामपुरा ने किया आयोजन

Posted on January 17, 2026

*जंगल, वन्यजीव तथा पर्यावरण की अनुभूति*

*रेंज रामपुरा जिला नीमच*

वन विभाग ने अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया, 127 विद्यार्थीयो और शिक्षकों को कराया वन भ्रमण ।
म.प्र. ईको पर्यटक विकास बोर्ड के समन्वय से वन परिक्षेत्र रामपुरा ने किया आयोजन
म.प्र. शासन वन विभाग म.प्र. ईको पर्यटक विकास बोर्ड के समन्वय से वनपरिक्षेत्र रामपुरा द्वारा नगर वन ( लेक व्यू पार्क) रामपुरा में एक अनुभूति कार्यक्रम (ईको कैम्प) आयोजित किया । इसमे नवोदय विद्यालय रामपुरा के 127 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भाग लिया । विद्यार्थीयो को वन एवं वन्यप्राणी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुभूमि कराकर उनके संरक्षक के लिए जागरूक किया । विभाग एवं विभागीय अधिकारियों के कार्याे उत्तरदायित्वों एवं चुनौतियों से विद्यार्थियों को श्री प्रदीक कछावा के द्वारा अवगत कराया गया । म.प्र. वनों में पाई जाने वाली वनस्पति के बारे में रोचक जानकारी, तथा उनके दैनिक जीवन में उपयोगों की जानकारी, चार प्रकार के विषैले सांपो से बचने और उनके विषय में जानकारी, एवं विभिन्न प्रकार के पौधों की जानकारी, वन एवं वन्यप्राणियों के बारे में जागरूक किया। सभी विद्यार्थियों को अनुभूति पुस्तिका, केप, पेन आदी प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में रोचक खेल करवाये गये तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, करवाई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान वाले प्रतियोगियों को पुरूस्कृत किया गया। ‘‘हम हैं धरती के दूत” थीम पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को परिक्षेत्र स्टॉफ के द्वारा ग्रुप बनाकर नेचर ट्रेल पर वन भ्रमण कराया गया तथा वनों में मौजूद औषधीय वनस्पतियों, पक्षियों एवं पशुओं के बारे में साथ ही वर्तमान में मिट्टी संरक्षण, जल संरक्षण के लिए किए जा रहे वानिकी कार्याे की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में खेलो के साथ-साथ सामान्य ज्ञान परीक्षा का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम में माननीय विधायक महोदय श्री अनिरुद्ध माधव जी मारू, श्री प्रदीप कछावा उपवनमण्डलाधिकारी महोदय उपस्तित रहे। श्री भानुप्रतापसिंह सौलंकी वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रेयरकगण मे प्रोफेसर श्री साधना सेवक, प्रोफेसर श्री अहिरवार, श्री इंदरजीत सिंह एवं श्री हिमांशु सिंह उपस्तित रहे। कार्यक्रम मे ग्राम वन समिति अध्यक्ष, रामपुरा नवोदय स्कूल प्रिंसिपल श्री पंवार, रामपुरा मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल गुर्जर, रामपुरा अस्पताल स्टॉफ व डॉ. पाटीदार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, रामपुरा थाना प्रभारी श्री विजय सागरीया, स्थानीय पत्रकार तथा रामपुरा परिक्षेत्र स्टाफ़ उपस्तित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme