Categories: नीमच

रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200 नागरिकों का हुआ नेत्र परीक्षण

जिले में आमजन को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच एवं गोमाबाई नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रेडक्रॉस भवन में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 200 नागरिकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे एवं आई ड्रॉप्स वितरित किए गए। परीक्षण के दौरान 37 मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए रेफर किया गया। इस पहल से अनेक नागरिकों को समय रहते नेत्र रोगों की पहचान एवं उपचार की सुविधा प्राप्त हुई। शिविर में चिकित्सकों ने उपस्थित नागरिकों को नेत्रों की नियमित जांच कराने, आंखों की स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्या होने पर तत्काल विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी। शिविर में रेडक्रॉस एवं गोमाबाई नेत्रालय की टीम ने सेवाभाव के साथ व्यवस्थाएं संभाली, जिससे लाभार्थियों को सुगमता से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकीं। शिविर के सफल आयोजन में जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशासक श्री अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक प्रशासक सुश्री श्रुति भयड़िया के निर्देशन में रेडक्रॉस सचिव डॉ. स्वप्निल वधवा, गोमाबाई नेत्रालय के चिकित्सकों एवं रेडक्रॉस के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

58 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

19 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

19 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

19 hours ago