MALWA FIRST

राहुल गांधी का दावा, INDIA गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है; विपक्षी एकजुटता की मांग की

✍️ mawafirstnews@gmail.com | 📅 June 13, 2026

Rahul Gandhi ने 8 जून को हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में दिए अपने भाषण का हिंदी रूपांतरण वाला ऑडियो शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा किया. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, कई साथियों ने इंडिया गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था, यह रहा, जरूर सुनें.

2024 का चुनाव इंडिया गठबंधन हारा नहीं था : राहुल गांधी राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, 8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया. जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो… जब संस्थाओं पर कब्जा हो… जब जनता की आवाज दबाई जाए…तब सिर्फ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है.

उन्होंने फिर यह दावा किया कि 2024 का चुनाव यह गठबंधन हारा नहीं था और 2029 का चुनाव विपक्षी गठबंधन जीत चुका है. कई साथियों ने INDIA गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था – यह रहा, ज़रूर सुनें। 8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज़्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया। जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 13, 2026 राहुल गांधी ने एकजुट रहने की अपील की राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से भाजपा और भारत के संस्थानों पर उसके कब्जे को हराएंगे.

ये भी पढ़ें: INDIA गठबंधन में बढ़ी तल्खी! लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी पीएम मोदी को लगा सकते हैं गले, तो पिनराई विजयन को क्यों नहीं?.

शेयर करें: WhatsAppFacebook