Ad Ad
Ad Ad

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप: कहा- 'मेट्रो बंद कर दी, सड़कें रोक दीं, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए'

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Jul 2026, 11:03 AM
शेयर करें ➦
W f X
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप: कहा- 'मेट्रो बंद कर दी, सड़कें रोक दीं, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए'

Rahul Gandhi on NEET Paper Leak : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने X पर लिखा, “मेट्रो बंद कर दी. सड़कें रोक दीं. दुकानें बंद करा दीं.

इंटरनेट बंद कर दिया. खाने-पीने की व्यवस्था तक रोक दी. अपने अधिकार मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये सख्त कदम उठाए. लेकिन एक चीज नहीं रोक पाए, वह है पेपर लीक.” घायल छात्र का वीडियो भी किया साझा राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट में 20 जुलाई को दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एक छात्र का वीडियो भी साझा किया.

उन्होंने लिखा कि- साहिल नाम का छात्र हाथ में तिरंगा लेकर निष्पक्ष परीक्षा और अपनी मेहनत का हक मांग रहा था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आज अपने अधिकार मांगने वाले छात्रों को न्याय नहीं, बल्कि हिंसा का सामना करना पड़ रहा है.

20 जुलाई के प्रदर्शन में हुई थी झड़प 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस दौरान 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे. जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थे. वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि करीब 60 लोग घायल हुए.

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन हिंसक होने के बाद बल का इस्तेमाल किया गया था. पेपर लीक कानून में संशोधन की तैयारी इस बीच केंद्र सरकार ने परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए बने कानून को और सख्त करने की तैयारी शुरू कर दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को पब्लिक एग्जामिनेशन्स (Prevention of Unfair Means) एक्ट, 2024 में संशोधन को मंजूरी दी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इससे जुड़ा विधेयक 27 जुलाई को संसद में पेश किया जा सकता है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर कहा था कि पेपर लीक के मामलों में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ये भी पढ़ें : CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को हुआ टाइफॉयड, वीडियो जारी कर दी सेहत की जानकारी.

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X