राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

Bengal Security Agenda: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सकारात्मक और बड़ा बदलाव लाने के लिए उनकी सरकार का कामकाज चार-सूत्री एजेंडे पर आधारित है. सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा.

शुभेंदु अधिकारी सरकार का चार-सूत्री एजेंडा राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद : सुरक्षा प्राथमिकताओं पर पूर्ण प्रतिबद्धता और शून्य-समझौता नीति. जन कल्याण : राज्य के प्रत्येक नागरिक तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच. केंद्र-राज्य समन्वय : केंद्रीय योजनाओं को लागू करने के लिए केंद्र के साथ बेहतर तालमेल.

अंतिम व्यक्ति तक लाभ : यह सुनिश्चित करना कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों को मिले. ये भी पढ़ें: अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, देश सुरक्षित नहीं रहेगा सीमा सुरक्षा और सुधारों पर तेजी से कार्रवाई शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पदभार ग्रहण करते ही उनकी सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने (Border Fencing) की प्रक्रिया को गति देने के लिए सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force – BSF) को भूमि सौंप दी है.

इसके साथ ही, रुकी हुई जनगणना प्रक्रिया को बिना किसी राजनीति के तुरंत शुरू करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश जारी किये गये. ये भी पढ़ें: सिलीगुड़ी में गरजे अमित शाह, कहा- ममता बनर्जी की सरकार ने ‘सिंडिकेट राज’ को बचाने के लिए नये आपराधिक कानूनों को रोका 3 नये आपराधिक कानून राज्य में लागू : शुभेंदु मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल में 3 नये आपराधिक कानून – भारतीय न्याय संहिता (BNS) को पूरी तरह लागू कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री के अनुसार, यह चार-सूत्री एजेंडा राज्य को सुशासन और विकास की नयी दिशा देगा..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

15 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

15 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

15 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

15 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

15 hours ago