Ram Mandir Controversy : अयोध्या में चंपत राय के आरोपों पर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शिष्य महंत कमल नयन दास जी महाराज का रिएक्शन सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है.
रही बात चंपत राय जी की, तो उनके साथ विश्वासघात किया गया है. साथ ही चंपत राय का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश, समाज और श्रीराम जन्मभूमि के लिए समर्पित किया है. चंपत जी हर तरह से निर्दोष हैं. आगे महंत कमल नयन दास जी ने कहा कि चंपत जी ने लोगों पर विश्वास किया.
इसके बाद उनके साथ उन्हीं लोगों ने छल कर दिया. लोगों ने नहीं समझा कि इसका परिणाम क्या होगा. वीडियो में देखें उन्होंने और क्या कहा. पुलिस ने दो आरोपियों की हिरासत की मांग की अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले में पुलिस ने जेल में बंद दो आरोपियों राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव की सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी है.
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए नए तथ्यों की पुष्टि और चोरी से जुड़े सबूत जुटाने के लिए दोनों से हिरासत में पूछताछ जरूरी है. ये भी पढ़ें: अयोध्या से ग्राउंड रिपोर्ट : श्रद्धालुओं की संख्या घटी, पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का चढ़ावा बढ़ा पुलिस के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के पूर्व चालक रह चुके राम शंकर यादव के पास दान पेटियों की चाबियों की जिम्मेदारी थी.
वहीं, सुभाष श्रीवास्तव पूर्व बैंक कर्मचारी हैं और दान की गिनती प्रक्रिया से जुड़े थे..
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…