राम प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्ष महोत्सव में नानी बाई के मायरे की एतिहासिक कलश यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु भक्त, 450 मातृशक्ति ने मंगल कलश सिरोधार्य किया,

राम प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्ष महोत्सव में नानी बाई के मायरे की एतिहासिक कलश यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु भक्त, 450 मातृशक्ति ने मंगल कलश सिरोधार्य किया,
नीमच। इंदिरा नगर स्थित मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर पर अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्ष महोत्सव में पांच दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 जनवरी 2026 को नानी बाई के मायरे की कलश यात्रा प्रातः 11 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर, नंदिनी डेरी के पास से प्रारंभ होकर ढोल ढमाको एवं बैंड की मधुर धुनों के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती हुई कथा स्थल मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर पर पहुंची। मार्ग में स्थान स्थान पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा से आत्मीय स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राम धुन नीमच यूट्यूब पर किया जा रहा है। कलश यात्रा इंदिरा नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होती हुई 3 किलोमीटर चली।कलश यात्रा में 450 मातृशक्ति ने सिर पर मंगल कलश शिरोधार्य कर सहभागिता निभाई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में अन्य महिलाएं भी सहभागी बनी। शनिवार को
कथावाचक विनोद भैय्या राठौर द्वारा नरसी मेहता की जन्म कथा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा भोलेनाथ की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में पधारे सभी का आभार मनीष चौधरी ने व्यक्त किया।महोत्सव में प्रतिदिन सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक नानी बाई के मायरे की कथा का वाचन कथावाचक विनोद भैया के मुखारविंद से किया जा रहा है,
26 जनवरी 2026 को नानी बाई के मायरे की मायरा शोभायात्रा का आयोजन दोपहर 2 बजे, विस्तारेश्वर महादेव, इंदिरा नगर विस्तार से किया जाएगा, जो नगर भ्रमण करते हुए मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर स्थित कथा स्थल पर पहुंचेगी। इसी दिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा का विश्राम होगा।





