रामपुरा मे राष्ट्र भक्तो ने निकाली भव्‍य तिरंगा यात्रा विधायक, मारू ने हाथो मे तिरंगा थाम दिया जागरूकता का सन्देश

रामपुरा मे  राष्ट्र भक्तो ने निकाली भव्‍य तिरंगा यात्रा
विधायक, मारू ने हाथो मे तिरंगा थाम दिया जागरूकता का सन्देश

 रामपुरा नगर में समस्त राष्ट्रभक्तों के आवाहन पर  आवाहन पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुसार तहसील मुख्यालय पर हर घर तिरंगा, हर घर स्‍वच्‍छता, स्‍वतंत्रता का उत्‍सव, स्‍वच्‍छता के संग अभियान के तहत गुरुवार को शाम 4:00 बजे नीमच रोड पर स्थित शहीद स्मारक से भव्‍य तिरंगा रैली निकाली गई।  राष्ट्रभक्तों के आवाहन द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में विधायक मनासा अनिरुद्ध माधव मारु मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार सांसद प्रतिनिधि विजय दानगड़ सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के  जनप्रतिनिधि   अधिकारी कर्मचारी वर्ग सहित ग्रामीण एवं शहर के नागरिकों ने भी हाथों में तिरंगा थाम कर इस तिरंगा यात्रा में उत्‍साहपूर्वक भाग लिया। यह तिरंगा रैली शहीद स्मारक पर नगर के गौरव शहिद बद्री प्रसाद राय कुंवर के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा वाहन रैली शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर बादीपुरा कुशालपुरा लालबाग सूरजघाट छोटा बाजार चामुंडा माता सिनेमा रोड होते हुए बस स्टैंड स्थित ध्वज पोल पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ

इस भव्‍य तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण,अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी, विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने तिरंगा हाथ में थाम कर रैली में उत्‍साहपूर्वक भाग लिया और शहरवासियों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया तथा स्‍वच्‍छता के लिए प्रेरित किया।

रामपुरा नगर में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस भव्‍य तिरंगा यात्रा (रैली) में , वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो गया। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में हर जगह हाथ में तिरंगा थामे बड़ी संख्‍या में युवा, बुजुर्ग हाथो मे तिरंगा थामे संपूर्ण शहर तिरंगा मय दिखाई दे रहा था। तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के लोगो में अपार उत्‍साह नजर आ रहा था।

तिरंगा रैली के समापन स्‍थल नया बस स्टैंड स्थित ध्वज पोल पर पर सेल्‍फी पाईंट भी स्‍थापित किया गया। इस तिरंगा सेल्‍फी पाईंट पर बड़ी संख्‍या में अधिकारी , कर्मचारियों, आम नागरिकों, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सेल्‍फी ली।

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago