**रामपुरा। भगवान विष्णु के अवतार एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर रामपुरा में इस वर्ष भी परंपरा अनुसार भव्य आयोजन किया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा निकाला गया चल समारोह श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बना।
चल समारोह की शुरुआत जगदीश मंदिर से बैंड-बाजों के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कल्याण राय मंदिर पहुंचा। इस दौरान भगवान परशुराम जी की सुसज्जित झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समारोह में समाज के महिला एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पुरुष श्वेत वस्त्रों में नजर आए, जबकि महिलाएं चुनरी व साड़ी पहनकर भक्ति भाव से चल समारोह में सम्मिलित हुईं। नगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया।
कल्याण राय मंदिर पहुंचने पर भगवान परशुराम जी की विधि-विधान से आरती उतारी गई तथा इसके पश्चात सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंत में सभी समाजजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।**
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…