देश में ईद-उल-फितर का त्योहार आज शनिवार को बड़े हर्षोल्लास उमंग ओर धूमधाम से मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि रमज़ान का महीना खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। भारत में शव्वाल का चांद शुक्रवार की शाम को देखा गया, जिसके चलते ईद शनिवार को मनाई गई।
नीमच जिले के रामपुरा सहित हर छोटे बड़े शहर गांव कस्बो ग्रामीण अंचलों में ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें देश दुनिया में अमन और शांति की दुआ की गई। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगो ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद के त्योहार की बधाई दी हैं। ईद उल फितर के दिन नमाज के बाद घर जाकर मिठाई सेवइयां खाने का रिवाज भी है।इस अवसर पर रामपुरा के शहर काजी शराफत हुसैन ने सभी देशवासियों नगर वासियों को ईद की शुभकामनाएं दी और देश की उन्नति सुख शांति की दुआ की। रामपुरा नगर के ईदगाह मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी समाजजनो एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी इसके बाद रामपुरा नगर के नाका नंबर दो से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी एक शानदार जुलूस निकाला गया जो लाल बाग होता हुआ मदरबाग पहुंच जहां पर शहर काजी साहब का इस्तकबाल किया गया
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाह मस्जिद सहित रामपुरा नगर में पुलिस प्रशासन सहित अन्य चाक चौबंद व्यवस्था की गई।