Categories: नीमच

राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली

रामपुरा, 15 जून (निप्र)। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र कथित रूप से नियम-विरुद्ध निरस्त किए जाने के विरोध में रविवार को रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली तथा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें शहर कांग्रेस कमेटी, मंडलम कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
मौन रैली जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा बाजार होते हुए लालबाग तक निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। समापन अवसर पर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उसका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र अनुचित तरीके से निरस्त किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल, शौरभ नाहटा, अभिषेक करेल, मंडलम अध्यक्ष इकबाल पठान, सुनील गौड़, सुभाष पाटीदार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्याम पवार, दशरथ रावत, गुड्डू भाई पठान, बहादुर, अरविंद गुजराती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago