नीमच जिले के रामपुरा में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से आदेशानुसार रामपुरा राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार मूल पद पटवारी के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अनुराग पाटीदार का अटैचमेंट भू संसाधन कार्यालय नीमच किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक एवं राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है



