Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

Posted on September 12, 2026

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र (low-pressure area) आज दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. आज मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इससे राज्य में 16 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी , तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

12 सितंबर को उदयपुर और कोटा संभाग में तेज बारिश की संभावना आज 12 सितंबर को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने तथा जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. समय सीमा प्रभावित संभाग / जिले बारिश की तीव्रता 12 सितंबर उदयपुर और कोटा संभाग मध्यम से तेज बारिश ️ जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग हल्की से मध्यम बारिश ️ 12 – 15 सितंबर उदयपुर संभाग और आसपास मध्यम से भारी बारिश ⚠️ राज्य के शेष भाग हल्की से मध्यम बारिश ️ 13 – 16 सितंबर जोधपुर संभाग हल्की से मध्यम बारिश ️ बीकानेर संभाग कहीं-कहीं हल्की बारिश ☁️ 12-15 सितंबर को उदयपुर संभाग और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, 12 से 15 सितंबर को उदयपुर संभाग और उसके आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

इस दौरान राज्य के शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. 13 से 16 सितंबर को जोधपुर संभाग के जिलों में हल्की मध्यम बारिश पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के जिलों में 13 से 16 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

पिछले 24 घंटे का कैसा रहा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के जयपुर, अजमेर, झुंझुनू, अलवर, कोटपूतली बहरोड़, खैरथल तिजारा, डीग, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौडगढ़, बांसवाडा व प्रतापगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई.

सबसे अधिक 46.0 मिलीमीटर बारिश मालाखेड़ा (अलवर) में दर्ज की गई. ये भी पढ़ें: All India Weather Update : 12 सितंबर को 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात बिगाड़ सकता है वीकेंड का प्लान.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme