रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, फिरोजाबाद में ठहरेंगी पांच विशेष ट्रेनें; दिल्ली-कानपुर के बीच भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पांच विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इनमें तीन साप्ताहिक और दो आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

सभी विशेष ट्रेनों का टूंडला में भी ठहराव रहेगा. सूबेदारगंज-शकूरबस्ती के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, ट्रेन संख्या 02275 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती साप्ताहिक विशेष 25 और 30 अगस्त को तीन-तीन फेरे लगाएगी. वापसी में ट्रेन संख्या 02276 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज 26 और 31 अगस्त से तीन-तीन फेरे लगाएगी.

इन ट्रेनों का भी मिलेगा यात्रियों को फायदा ट्रेन संख्या 04147 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती 26 अगस्त को एक फेरा लगाएगी, जबकि 04148 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज 27 अगस्त को चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 04163 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती 27 अगस्त और इसकी वापसी ट्रेन संख्या 04164 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज 28 अगस्त को संचालित होगी.

टूंडला में दो मिनट का ठहराव सूबेदारगंज से चलने वाली ये ट्रेनें फतेहपुर, कानपुर और इटावा होते हुए रात करीब 2:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेंगी. यहां दो मिनट रुकने के बाद अलीगढ़ और दिल्ली के रास्ते सुबह 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेंगी. वापसी में शकूरबस्ती से दोपहर 12 बजे रवाना होकर ट्रेन करीब 3:40 बजे टूंडला पहुंचेगी.

नई दिल्ली-कानपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन इसके अलावा नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल के बीच आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलेगी. ट्रेन संख्या 02456 28 अगस्त को नई दिल्ली से सुबह 7:15 बजे रवाना होकर 9:55 बजे टूंडला पहुंचेगी. वापसी में 02455 कानपुर सेंट्रल से दोपहर 1:30 बजे चलकर 3:30 बजे टूंडला पहुंचेगी.

आनंद विहार से भी मिलेगा अतिरिक्त विकल्प आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल के बीच भी 30 अगस्त को विशेष ट्रेन चलेगी. ट्रेन संख्या 02458 आनंद विहार से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर 9:55 बजे टूंडला पहुंचेगी. वापसी में 02457 कानपुर सेंट्रल से दोपहर 1:30 बजे चलकर 3:30 बजे टूंडला पहुंचेगी.

रेल प्रशासन के इस कदम से रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग.

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago