Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मौसम : बिहार-झारखंड में होगी बारिश, 4 अगस्त तक इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

Posted on July 30, 2026

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने का खतरा बढ़ सकता है.

वहीं, 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब में, 1 से 4 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 2 से 4 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 30 जुलाई के अलावा 1 से 4 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

बिहार में बारिश का अलर्ट 30 जुलाई को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. उत्तर बिहार के जिलों, जैसे पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और आसपास के क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं दक्षिण और मध्य बिहार, जिनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और आसपास के जिले शामिल हैं, वहां कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. बिहार का मौसम झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान रांची मौसम केंद्र की ओर से जारी 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 के वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड के सभी जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है.

राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम समेत लगभग पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी. झारखंड का मौसम दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 जुलाई को दिल्ली में मौसम सुहावना रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

दोनों दिन हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. 30 जुलाई को दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 31 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिन के समय हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना है.

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही राजस्थान में बारिश का दौर तेज होने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा.

इस दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme