**रामपुरा। मोहम्मदिया उ.मा.वि. रामपुरा का इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है।
कक्षा 12वीं में कुल 47 विद्यार्थियों में से 38 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इस प्रकार कुल परिणाम 98% रहा। 17 विद्यार्थियों ने लैपटॉप पात्रता हासिल की। विज्ञान संकाय में भरत पाटीदार ने 90%, नवीन मीणा ने 88.8% एवं रेणुका धनगर ने 88.4% अंक प्राप्त किए। वहीं कॉमर्स संकाय में दृष्टि मंडावरिया ने 93.6%, सौरभ मंडावरिया ने 85.2% तथा चारु चौपड़ा ने 85% अंक अर्जित किए।
कक्षा 10वीं में कुल 16 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। कक्षा 10वीं का कुल परिणाम 93.75% रहा। प्रिंस कुशवाह ने 94.6%, वंदिता सोनी ने 94.4% एवं हृदय सोनी ने 93.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य श्री हकीमुद्दीन कुवाखेड़ा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।**
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…