Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगा

Posted on August 26, 2026

अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी समेत उन लोगों की आलोचना की है, जो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले एक कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के शामिल होने की बात कही गई है.

मिलबेन ने आरोप लगाया कि भागवत के विरोध की वजह राजनीतिक है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के प्रति विरोध की भावना के कारण इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. “ममदानी और ये सभी समाजवादी लोग मोहन भागवत के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) कार्यक्रम का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का विरोध करते हैं.”- मैरी मिलबेन मिलबेन ने कहा कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन ऐसे राजनीतिक विरोध की बजाय व्यावसायिक नियमों के आधार पर काम करता है, इसलिए कार्यक्रम होगा.

उन्होंने ममदानी को सलाह दी कि अगर वे मोदी के खिलाफ रैली करना चाहते हैं तो खुद फंड जुटाकर आयोजन करें. ये भी पढ़ें: RSS चीफ मोहन भागवत बोले- Gen Z देश विरोधी नहीं, सबसे ईमानदार पीढ़ी है; भरोसा करना हो तो मैं युवाओं पर करूंगा भागवत के विरोधियों की राजनीतिक विचारधारा पर सवाल उठाते हुए मिलबेन ने कहा, “ये लोग समाजवाद की विचारधारा को मानते हैं, इसलिए वे पूंजीवाद को नहीं समझते.” ये भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशनशिप पर बोले मोहन भागवत: ‘पश्चिम की अंधी नकल कर रहा समाज’ न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का कार्यक्रम, हिंदू-अमेरिकी समुदाय के लोग होंगे शामिल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

आयोजकों ने इसे ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ नाम दिया है. इसमें हिंदू-अमेरिकी समुदाय के लोग शामिल होंगे. ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ के अनुसार, कई हिंदू-अमेरिकी संगठन इस आयोजन का समर्थन कर रहे हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य साझा विरासत और अलग-अलग धर्मों के बीच एकता को बढ़ावा देना है..

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme