एजेंसी, नई दिल्ली।केंद्रीय कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए फॉस्‍फेटयुक्‍त और पोटाशयुक्‍त उर्वरकों के लिए 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया में डीएपी की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन हमारी सरकार पहले की तरह ही किसानों को 1,350 रुपये प्रति बोरी की दर से डीएपी देना जारी रखेगी।