मुख्यमंत्री नहीं, दोस्तों के लिए आज भी बुबाइ दा हैं शुभेंदु अधिकारी, मित्रों ने बताया- अद्भुत थी याददाश्त

खास बातें छात्रों और प्रोफेसरों के बीच बुबाइ दा का जलवा समस्या का समाधान न हो, तब तक नहीं बैठते थे शांत आज भी कायम है पुरानी दोस्तों से जुड़ाव साथियों को है शुभेंदु अधिकारी पर गर्व Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की कमान संभालने वाले शुभेंदु अधिकारी आज भले ही सूबे के सबसे ताकतवर नेता बन गये हों, लेकिन उनके पुराने मित्रों के लिए वे आज भी वही सरल और मिलनसार बुबाइ दा हैं.

पूर्व मेदिनीपुर के रहने वाले शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की खबर से उनके कॉलेज के साथियों और पुराने मित्रों में जबर्दस्त उत्साह है. उनके स्कूल के मित्र गोपाल कृष्ण दास ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि शुभेंदु छात्र जीवन से ही सुलझे हुए और समस्याओं को जड़ से खत्म करने वाले व्यक्तित्व के धनी रहे हैं.

छात्रों और प्रोफेसरों के बीच बुबाइ दा का जलवा शुभेंदु अधिकारी के दोस्त गोपाल कृष्ण दास के मुताबिक, कॉलेज के दिनों में शुभेंदु काफी शर्मीले थे, लेकिन उनकी कार्यशैली ऐसी थी कि वे छात्रों और प्रोफेसरों, दोनों के बीच समान रूप से लोकप्रिय थे. उनकी स्मरण शक्ति का हर कोई कायल था.

वे उस दौर में भी सैकड़ों फोन नंबर मौखिक सुना दिया करते थे. कॉलेज आते-जाते समय उनका बायां हाथ हमेशा जेब में रहता था. उनकी नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम था कि वे लगातार दो कार्यकाल तक कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी (जीएस) रहे. समस्या का समाधान न हो, तब तक नहीं बैठते थे शांत शुभेंदु अधिकारी की राजनीति की नींव उनके छात्र जीवन में ही पड़ गयी थी.

छात्र जीवन में जब भी कोई साथी उनके पास समस्या लेकर आता था, तो बुबाइ दा तब तक चैन से नहीं बैठते थे, जब तक उसका समाधान न मिल जाये. उस दौर में जब बंगाल में वाममोर्चा का दबदबा था, शुभेंदु ने छात्र काउंसिल बनायी और एसएफआई (SFI) के साथ अक्सर उनके वैचारिक मतभेद रहते थे.

उनके सीखने की क्षमता और नेतृत्व कौशल ने कई साथियों को राजनीति में आने की प्रेरणा दी. इसे भी पढ़ें : पनता भात और हिल्सा के शौकीन हैं बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मां ने खोले नंदीग्राम के लाल के राज Suvendu Adhikari: आज भी कायम है पुरानी दोस्तों से जुड़ाव दोस्तों का कहना है कि कद और पद बढ़ने के बावजूद शुभेंदु अधिकारी के व्यवहार में रत्ती भर भी बदलाव नहीं आया है.

गोपाल कृष्ण दास बताते हैं कि आज भी अगर वे कहीं मिल जाते हैं, तो अपनी कार रुकवाकर पुराने दोस्तों से बात करते हैं और विचार साझा करते हैं. वे व्हाट्सएप के जरिये पुराने साथियों के संपर्क में रहते हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें साथियों को है शुभेंदु अधिकारी पर गर्व उनके साथियों को गर्व है कि उनका अपना बुबाइ दा अब राज्य की कमान संभालने जा रहा है.

दोस्तों का मानना है कि शुभेंदु चाहे कितनी भी ऊंचाइयों को छू लें, वे अपनी जड़ों और पुराने दोस्तों को कभी नहीं भूल सकते. इसे भी पढ़ें Suvendu Adhikari Oath LIVE: शुभेंदु अधिकारी हुए अपने आवास से रवाना, सुबह 11 बजे लेंगे बंगाल के CM पद की शपथ कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच शुभेंदु अधिकारी ने कैसे ममता बनर्जी को हराकर पूरे बंगाल को कर दिया भगवामय, पढ़ें जायंट किलर के उदय की पूरी कहानी.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

15 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

15 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

15 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

15 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

15 hours ago