मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण | लाल परेड मैदान में होगा राज्य स्तरीय समारोह पुलिस बैंड सहित 22 टुकड़ियां प्रस्तुत करेंगी आकर्षक परेड हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे। वे समारोह में संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। शनिवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह लाल परेड मैदान में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे और प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में पुलिस बैंड सहित कुल 22 टुकड़ियां अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगी। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं एसडीओपी सिहोरा, जबलपुर श्री आदित्य सिंघारिया करेंगे।

सहायक परेड कमांडर की भूमिका नगर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री हेमंत कुमार निभाएंगे। परेड में महाराष्ट्र पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हॉक फोर्स, एसटीएफ, महिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी, गाइड, स्काउट्स, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्वरोही दल की टुकड़ियां शामिल होंगी।

समारोह में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को पदकों से अलंकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडरों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा नागरिकों के आवागमन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

//सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…

3 hours ago

द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…

4 hours ago

कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस परिसर में एनसीडी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…

4 hours ago