Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 28 Aug 2026, 07:55 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खाचरौद से उज्जैन आगमन के दौरान उन्हेल रोड पर ग्राम तुमड़ावदा में श्री सागोती माता मंदिर में पूजन कर दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यात्रा के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया।

ग्रामीण क्षेत्र की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर तिलक लगाकर स्वागत किया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को शुभकामनाएं दी।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X