Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में | मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं की समस्याएँ बैठक, विभागीय समीक्षा, उद्योग संवाद में भी होंगे शामिल

Posted on July 31, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम जन-विश्वास दौरे पर शुक्रवार 7 अगस्त, 2026 को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा करेंगे।

समाधान कार्यक्रम के लिये शिकायतों का चयन कर उनका प्राथमिक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। निराकृत शिकायतों के आधार पर चयनित शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष आमंत्रित किया जाएगा, जहाँ वे स्वयं उनसे संवाद कर समाधान की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला स्तरीय विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह जन-विश्वास दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं उत्तरदायी सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme