Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिव

Posted on August 9, 2026

मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए हैं कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम एवं सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण को अभियान में सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बिगड़े ट्रांसफार्मर, बिगड़े हैंडपंप, 108 एंबुलेंस सेवा तथा विद्यालयों से ड्रॉपआउट बच्चों से संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शासन की सेवाओं, योजनाओं और संस्थाओं का लाभ आमजन तक सहजता से पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा लगभग 50 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित बिंदुओं के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें और उन्हें शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर दिलाएं।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme