मुंबई वेदर अपडेट: बादल फटने का अलर्ट, 20 से अधिक ट्रेनें फंसीं; वर्क फ्रॉम होम का ऐलान

Mumbai Weather Update: महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाई लेवल बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा- “हमने हालात का जायजा लेने के लिए आज आपदा प्रबंधन की बैठक की. मुंबई में सिर्फ चार दिनों में ही महीने भर की बारिश हो गई है.

आज 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. इसी वजह से हमने आज ‘वर्क फ्रॉम होम’ का ऐलान किया है और लोगों से अपील की है कि वे आज घर से बाहर न निकलें. नासिक और त्र्यंबकेश्वर के बीच बादल फटने का अलर्ट सीएम ने कहा- “मंगलवार को नासिक और त्र्यंबकेश्वर के बीच के इलाके में बादल फटने का अलर्ट है.

NDRF और SDTF को उसी हिसाब से फिर से तैनात किया गया है. 8 जुलाई तक बारिश का जोर बना रहेगा. जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मुंबई-गोवा और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को बहाल करने की कोशिशें चल रही हैं.” भारी बारिश के कारण 20 से अधिक ट्रेनें फंसीं मुंबई और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने से सोमवार को पश्चिम रेलवे का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया.

इसके कारण लंबी दूरी की 20 से अधिक ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा. ट्रेन सेवाओं के निरस्त होने, उनके मार्ग में परिवर्तन तथा विलंब के कारण 40 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने फंसे हुए यात्रियों की सहायता के लिए राहत कार्य तेज करने के साथ ही मुंबई-अहमदाबाद मुख्य रेलमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, वसई रोड-विरार और सफाले-पालघर रेलखंडों के बीच भारी जलभराव के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर सबसे बुरा असर पड़ा है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी जरूर ले लें.

मुंबई-पुणे रेल सेवा बाधित, फोटो पीटीआई 17 उड़ानें रद्द और 217 उड़ानें देर भारी बारिश के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 217 उड़ानें देर से चलीं. इंडिगो ने कहा- भारी बारिश की वजह से मुंबई और पुणे से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा है.

हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले आप हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान का स्टेटस चेक कर लें. साथ ही, कृपया यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि एयरपोर्ट के रास्ते में धीमी गति वाले ट्रैफिक से सड़क मार्ग से यात्रा प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश-आंधी के बीच हाई टाइड का अलर्ट; उड़ानें प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद, सीएम फडणवीस ने संभाली कमान.

mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago