Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को डबल डोज, अमेरिका से LPG और रूस से ऑयल टैंकर पहुंचा

Posted on March 22, 2026

Russia US Ships Arrive India: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है. अमेरिका से एलपीजी और रूस से कच्चा तेल लदा जहाज सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गया है. यह भारत के ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद अहम है, खासकर उस समय जब स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से गुजरना काफी कठिन हो गया है.

अमेरिका से एलपीजी लेकर एक जहाज रविवार को न्यू मंगलौर बंदरगाह पर पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि पिक्सिस पायनियर नामक यह जहाज 14 फरवरी को टेक्सास के पोर्ट ऑफ नीदरलैंड से रवाना हुआ था और इसमें कुल 16,714 टन एलपीजी लदा हुआ है. रूस से चीन जा रहे कच्चे तेल का जहाज भारत की ओर मोड़ा गया! रूस से आए जहाज एक्वा टाइटन को पहले चीन की ओर भेजा गया था, लेकिन हाल ही में इसे भारत की ओर मोड़ दिया गया.

इस जहाज में करीब 7.7 लाख बैरल कच्चा तेल लदा हुआ है. इसे समुद्र में बनी पाइपलाइन के जरिए मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड तक पहुंचाया जा रहा है. #WATCH | Mangaluru, Karnataka: The Russian oil-laden tanker MT Aqua Titan, chartered by Mangalore Refinery and Petrochemicals Ltd (MRPL), is docked in the Arabian Sea, about 10 nautical miles (about 18.5 km) off the Mangalore coast.

pic.twitter.com/TWI74U4lu4 — ANI (@ANI) March 22, 2026 होर्मुज के रास्ते कई भारतीय जहाज सुरक्षित पहुंचे मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत के कुछ जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते देश पहुंचने में कामयाब रहे हैं. 16 मार्च को शिवालिक नाम का जहाज 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा था.

इसके एक दिन बाद 17 मार्च को नंदा देवी करीब 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर भारत पहुंचा. फिर 18 मार्च को क्रूड ऑयल टैंकर के साथ जग लाडकी गुजरात में अडाणी पोर्ट्स पर आया. फारस की खाड़ी में कितने भारतीय जहाज फंसे हुए हैं? फारस की खाड़ी में भारत के जहाज और नागरिकों की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार ने शनिवार को जानकारी दी थी.

शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा के मुताबिक फारस की खाड़ी इलाके में 22 भारतीय जहाज और 611 नाविक फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षित हैं. सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. Also Read: खतरनाक मोड़ पर मिडिल ईस्ट जंग, ईरान के हमलों से टूटा सब्र, आर-पार के मूड में अमेरिका.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme