वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिये जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में मासिक किराये पर बोलेरो, स्कारपियों, इनोवा, टैक्सी वाहन, किराये पर लेने के लिये निविदा दरें (द्वितीय आमंत्रण) आमंत्रित की गई है। निविदा के प्रपत्र और शर्ते कार्यालयीन दिवसों में 22 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे पूर्व 500 रूपये नगद जमा कर जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से प्राप्त किए जा सकते है। भरी हुई निविदाएं 23 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 12 बजे तक जमा की जा सकती हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त होने वाली निविदाओं पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्त निविदाएं 23 अप्रैल 2026 अपरान्ह 3 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में समिति व्दारा निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी। प्राप्त दरों पर अंतिम निर्णय समिति द्वारा लिया जाएगा, जो सभी को मान्य होगा। विस्तृत जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती हैं। उल्लैखनीय है, कि पूर्व में 10 अप्रेल 2026 तक वाहन किराए पर लेने के लिए निविदा आमंत्रित आवंटित की गई थी। पर्याप्त निविदा प्राप्त नही होने और निविदा कार्यवाही पूर्ण नहीं होने के कारण यह द्वितीय निविदा आमंत्रण किया जा रहा हैं।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…