महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' सफल! शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल

Shiv Sena UBT: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने से राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसे शिंदे गुट ने ऑपरेशन टाइगर की बड़ी सफलता बताया है, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के सामने संगठनात्मक और राजनीतिक चुनौतियां और बढ़ गई हैं.

साल 2022 में एकनाथ शिंदे ने बड़ी संख्या में विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे से बगावत कर शिवसेना को दो हिस्सों में बांट दिया था. अब लोकसभा सांसदों के दलबदल ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना (UBT) के सभी छह बागी लोकसभा सांसदों के आधिकारिक तौर पर सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होने के साथ ही ऑपरेशन टाइगर सफलतापूर्वक पूरा हो गया है.

शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की बैठक में अनुपस्थित रहने के पांच दिन बाद ये सांसद शिंदे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिवसेना में शामिल हुए. शिवसेना (UBT) छोड़कर शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों में संजय देशमुख (यवतमाल), संजय जाधव (परभणी), संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर-पूर्व), नागेश पाटिल-आष्टीकर (हिंगोली), ओमप्रकाश राजे निंबालकर (धाराशिव) और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) शामिल हैं.

दीपक केसरकर ने कहा- NDA और मजबूत होगा शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने शिवसेना (UBT) सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और मजबूत होगा. उन्होंने कहा- यह कदम NDA की ताकत बढ़ाएगा और महाराष्ट्र में गठबंधन की स्थिति को और मजबूत करेगा.

शिवसेना (UBT) के सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने से पहले उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की. बैठक में संगठनात्मक स्थिति, विधानसभा चुनावों की रणनीति और पार्टी के भविष्य को लेकर चर्चा की गई. #WATCH | Mumbai | On 6 rebel Shiv Sena UBT MPs to join Shinde camp today, Shiv Sena leader Deepak Kesarkar says,"This will strengthen the NDA." pic.twitter.com/FMXGrRjEyZ — ANI (@ANI) June 22, 2026 विधान परिषद चुनाव में महायुति की बड़ी जीत महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज की.

18 जून को हुए मतदान के बाद घोषित परिणामों में भाजपा को सबसे अधिक 11 सीटें मिलीं, जबकि शिवसेना (शिंदे) को तीन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) को दो सीटों पर सफलता मिली. चुनाव से पहले ही छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, जिससे महायुति को शुरुआती बढ़त मिल गई थी.

हालांकि एकमात्र सीट नासिक रही जहां महायुति का आधिकारिक उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सका. यहां बीजेपी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते ने शिवसेना उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराया. इस परिणाम को क्षेत्र में शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. किन नेताओं ने दर्ज की जीत? निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में शिवसेना के रविंद्र फाटक और दुष्यंत चतुर्वेदी, एनसीपी के अनिकेत तटकरे और विक्रम काकड़े और बीजेपी के अरुण लखानी और प्रजक्त तनपुरे शामिल रहे.

वहीं बीजेपी के अन्य विजयी उम्मीदवारों में सुहास शीर्षत, अविनाश ब्राह्मणकर, धैर्यशील कदम, राजेंद्र राउत, बसवराज पाटिल, राजीव पोतदार, नंदकिशोर महाजन, प्रवीण पोटे और अमर राजुरकर शामिल हैं. परभणी-हिंगोली सीट से शिवसेना के सैयद खान विजयी रहे. Also Read: 150 पुलिसकर्मी तैनात, फिर भी सुरक्षा छीनने का नाटक, लालू परिवार पर भड़के CM सम्राट.

Share
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago