Ad Ad
Ad Ad

मनासा विधानसभा की जनता ने हमेशा अथाह और निःस्वार्थ भाव से मुझे जनसेवा का अवसर प्रदान किया- माधव मारू

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 02 Nov 2023, 12:37 PM
शेयर करें ➦
W f X
मनासा विधानसभा की जनता ने हमेशा अथाह और निःस्वार्थ भाव से मुझे जनसेवा का अवसर प्रदान किया- माधव मारू

मनासा। विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध माधव मारू ने भाजपा मंडल रामपुरा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भेंटकर भाजपा को प्रचंड विजय हेतु समर्थन की अपील की। इस दौरान देवतुल्य जनता का स्नेह, सम्मान और अपार समर्थन मिला।
भाजपा प्रत्याशी ने मनासा विधानसभा की जनता ने हमेशा अथाह और निःस्वार्थ भाव से मुझे जनसेवा का अवसर प्रदान किया और जनता की प्रेरणा ने मुझे राजनीतिक जीवन में मेरी क्षमता से परे जाकर भी जनता की सेवा करने का सामर्थ्य दिया और आप सभी के इसी सहयोग से मनासा विधानसभा को मनासा रामपुरा उदवहन सिंचाई योजना, गांधीसागर से हर घर नल से जल, मनासा में सिविल हॉस्पीटल जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति मिल पाई है।

गांव गांव सड़क बन गई है। गरीब को रहने के लिए पक्का मकान मिल रहा है किसानों को सम्मान निधी दी जा रही और बहनों को हर महीने 1250 रूपए सम्मान स्वरूप देकर आत्मनिर्भर बनाने का किया है। इसलिए इस बार पुनः भाजपा की सरकार बनानी है।  मारू ने रामपुरा मंडल के बाक्याखेड़ी, जन्नोद, रामखेड़ा, भगोरी, बासनिया, बसंतपुर, टोलखेड़ी, मोलकी, थनेड़, जोड़मी, नाली गुर्जर आदि गांवों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता औ आशीर्वाद दाता साथ चल रहे थे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X