Categories: नीमच

मनासा- में विस्फोटक गोदामों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था जांची

**नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर गुरुवार को तहसील मनासा एवं जावद क्षेत्र में संचालित विस्फोटक भंडारणों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों और नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया।
मनासा उपखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार श्री मुकेश निगम, नायब तहसीलदार श्री रूपसिंह राजपूत तथा संबंधित पटवारी की मौजूदगी में उचेड़ स्थित जय माता दी इंटरप्राइजेस के विस्फोटक गोदाम का निरीक्षण किया गया। जांच में गोदाम पूरी तरह खाली पाया गया तथा वहां किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री संग्रहित नहीं मिली।
वहीं सांडिया स्थित श्री अनिल मूंदड़ा एंड कंपनी के विस्फोटक गोदाम में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौजूद मिली। निरीक्षण के दौरान यहां 25 एमएम जिलेटिन रॉड 456.625 किलोग्राम, डेटोनेटिंग फ्यूज 18,375 मीटर, ई-डेट 248 नग तथा डीटीएच/टीएलडी 978 नग सामग्री पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी पाए।
इधर जावद क्षेत्र में एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने भी अधिकारियों के साथ विस्फोटक और पटाखा गोदामों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्फोटक भंडारण स्थलों पर सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।**

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

20 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

20 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

20 hours ago