वार्ड पार्षद ने त्वरित सक्रियता से लगवाई लाईटें

चोरी की घटना के बाद खबर से जागा नगर परिषद वर्षों से बंद पड़े विद्युत पोल चालू हुए

भानपुरा : मधुबन कॉलोनी में 13 तारीख को सूने मकान में हुई चोरी की वारदात की खबर के बाद जागा प्रशासन वार्ड पार्षद शीतल भूटानी को जानकारी मिलते ही मोके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया कॉलोनी वासी अनिरुद्ध भट्ट ने बताया वर्षों से विद्युत पोल पर लाइट व लाइट की लाइन नहीं है केवल पोल खड़े है रात होते ही कॉलोनी की गलियों में अंधेरा हो जाता है उसके बाद पार्षद भूटानी ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए नगर परिषद ओर mpeb के कर्मचारियों से बात कर खाली खड़े हुए विद्युत पोल पर तुरन्त लाइन डलवा कर 5 जगहों पर लाइट लगवाई। कॉलोनीवासियों ने त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की,यह कॉलोनी हमेशा से उपेक्षित रही है मूलभूत आवश्यकताओं के लिए यहां से हमेशा आवाज उठती रहती है अभी तक इस कॉलोनी में पक्की सड़क नहीं होने से हर साल बरसात में कीचड़ हो जाता है और परेशानी होती है सड़क के मामले में पार्षद ने कहा हम प्रयास कर रहे है शीघ्र ही सड़क का काम शुरू हो जाये।

Photo of Rakesh Kumar Sharma

Rakesh Kumar Sharma

Rakesh Kumar Sharma (Shalimar) Bahanpura Bureau Chief

Related Articles

Back to top button