मधुबन कॉलोनी में सूने मकान में हुई चोरी

भानपुरा : नगर की कॉलेज रोड़ पर रिहायशी मधुबन कोलोनी में सुने पड़े घर मे रात को घुसे चोर ,शांति रमेश चंद जोशी ने बताया कि हम परिवार सहित कुछ दिनों के लिए कोटा गए थे तब सुबह मेरे देवर का फोन आया कि घर मे चोरी हुई है तब तुरंत भानपुरा आकर देखा कि चोरों ने मधूबन कॉलोनी के आखिरी लाइन में मेरे मकान में 13 जनवरी की रात में मुख्य दरवाजे का नकुचा काट कर ताला निकाल लिया ओर अंदर घुस कर घर का सारा सामान कपड़े बिखेर दिए तीन आलमारियों के ताले तोड़ कर सारा सामान इधर उधर फ़ेंक दिया
कुल मिलाकर पाव भर चांदी के गहने ओर एक तोला सोने के गहने ओर 20000 लगभग केश आलमारी से निकाल ले गए।
शांति जोशी ने बताया कि हमारी अनुपस्थिति में रोज मेरे देवर रात को सोने आते थे 13 तारीख की दरमियानी रात को उन्हें कोई काम होने के कारण वो नहीं आ पाए दूसरे दिन सुबह उन्होंने ताला टूटा देखा और फोन किया।
कॉलोनी वासियों के कहना है कि यहां रोज गश्त भी नहीं हो रही थी और आखिरी लाइन में जो बिजली का खंभा है उस पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी होने से उस एरिया में अंधेरा रहता है जिसके कारण चोरों को यह वारदात करने में आसानी हुई
स्ट्रीट लाइट ओर चोरी के सम्बंध में वार्ड पार्षद शीतल भूटानी को भी बताया उन्होंने नगर पालिका में बोलकर शीघ्र लाइट चालू करवाने को कहा।
इस संबंध में शांति जोशी ने पुलिस थाने में आवेदन भी दिया है कुल क्या क्या समान गया है उसकी लिस्ट भी बनाकर दी।

इसी रात में नई आबादी बड़ोदिया रामनगर से भी 9 पानी की मोटरें चोरी की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाने में दी गई आम जनता की पुलिस प्रशासन से सक्रियता बढ़ाने की अपेक्षा है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

//सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…

4 hours ago

द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…

5 hours ago

कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस परिसर में एनसीडी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…

5 hours ago